Skip to main content

 What is Earthing (अर्थिंग क्या होती है) 

जब कभी किसी मशीन या सिस्टम में इलेक्ट्रिकल फाल्ट होता है। तब अर्थिंग की मदद से ही इलेक्ट्रिकल एनर्जी जमीन के अंदर चली जाती है, इस तरह earthing की मदद से इलेक्ट्रिकल उपकरण ओर हमे सुरक्षा मिलती है।

 How Earthing works (अर्थिंग कैसे काम करती है) 

इसको हम काफी आसानी से समझ सकते है।
जैसे- कोई मोटर है, ओर उस मोटर को हमने अर्थिंग नही कर रखा है। अब अगर मोटर में कभी कोई इलेक्ट्रिकल फाल्ट होता है। जैसे- मोटर की वाइंडिंग जल जाना या फिर हमारी सप्लाई केबल का कट कर मोटर की बॉडी पर लग जाना। इस समय अगर हमने मोटर की बॉडी को अर्थिंग नही कर रखा है, तो फाल्ट के समय करंट हमारी मोटर की बॉडी पर बहने लगेगा और अगर इसी समय किसी ने इस मोटर को गलती से छू लिया तो उसे काफी बड़ा इलेक्ट्रिकल शॉक लग सकता है।
पर अगर हमने मोटर को अर्थिंग कर रखी है तो मोटर की बॉडी का करंट हमारे अर्थ वायर से जमीन के अंदर चला जाएगा ओर हमको करंट नही लगेगा।
Earthing करने पर हमे करंट क्यों नही लगता?
करंट बहने के कुछ नियम होते है। इसमें एक नियम यह है की करंट बहने के लिए हमेशा कम रेजिस्टेंस के रास्ते को चुनता है।  हमारी शरीर का रेसिस्टेंट 1000 ohm या उससे भी ज्यादा होता है, परन्तु हम जिस अर्थिंग को करते है उसका रेजिस्टेंस हम 1 ohm से 5 ohm के बीच रखते है। अब कभी फाल्ट की कंडीशन होती है तो करंट हमारी बॉडी जिसका रेजिस्टेंस 1000 ohm की है उससे ना जाकर 5 ohm की अर्थिंग से निकल जाएगा, जिससे हमको करंट नही लगेगा।

 How do earthing (अर्थिंग कैसे करते है) 

अर्थिंग करना काफी आसान है। अर्थिंग का मतलब हमको उस उपकरण की मेटल से बनी बॉडी को जमीन से जोड़ना है
उदाहरण से समझे- हमे पता की हमारी मोटर की बॉडी आयरन स्टील जैसे परधात से मिलकर बनी होती है। अर्थिंग करने के लिए हम मोटर की बॉडी को जमीन के साथ जोड़ देते है। अब फाल्ट के समय अगर हम इस मोटर की बॉडी को छूते है, तो करंट हमसे ना जाकर अर्थ वायर से जमीन में चला जाएगा।

 Types of Earthing (अर्थिंग के प्रकार) 

  1. Strip and Wire earthing (स्ट्रिप ओर वायर अर्थिंग)
  2. Rod Earthing (रॉड अर्थिंग)
  3. Pipe Earthing (पाइप अर्थिंग)
  4. Plate Earthing (प्लेट अर्थिंग)
  5. Coil Earthing (कॉइल अर्थिंग)
Strip and Wire earthing- स्ट्रिप ओर वायर अर्थिंग को हम उस जगह करते है जहाँ पर पथरीली जगह होती है(जिस जमीन में ज्यादा पत्थर होते है)। यह अर्थिंग को ट्रांसमिशन लाइन में काफी उपयोग करा जाता है।
Rod Earthing- रॉड अर्थिंग का उपयोग हम उस जगह करते है जहाँ पर बालू रेत होती है, क्योंकि बालू रेत वाली जमीन में मॉइस्चर(Moisture) काफी ज्यादा होता है। इस कारण से हमे बालू रेत वाली जगह पर काफी गहराई तक अर्थिंग करनी होती है। और गहराई ज्यादा होने के कारण हम इस अर्थिंग में रोड का उपयोग करते है, इसलीए इस अर्थिंग को rod earthing कहते है।
Pipe Earthing- पाइप अर्थिंग सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली अर्थिंग होती है, इस अर्थिंग के अंदर हम पाइप का उपयोग करते है। यह अर्थिंग 5 से 10 फीट तक की जाती है।
Plate Earthing- प्लेट अर्थिंग को सबसे अच्छी अर्थिंग कहा जाता है। पावर स्टेशन और सबस्टेशन में plate earthing का ही उपयोग करा जाता है। यह अर्थिंग उस जगह उपयोग की जाती है, जहाँ पर काफी ज्यादा मात्रा में करंट फ्लो होता है (मतलब जिस जगह लोड काफी ज्यादा है)।
Coil Earthing- कॉइल अर्थिंग काफी कम देखने को मिलती है। इस earthing में G.I. वायर से बनी कॉइल का इस्तेमाल किया जाता है, इस अर्थिंग का उपयोग ज्यादातर रेलवे ओर इलेक्ट्रिकल पोल में करा जाता है।
 Earthing resistance कितना होना चाहिए 
अर्थिंग को हमारी ओर उपकरण की सेफ्टी के लिए उपयोग करते है, अर्थिंग का रेजिस्टेंस जितना कम होगा वह अर्थिंग उतनी अच्छी कहलाएगी। सबसे अच्छी अर्थिंग 0 ओम की होगी पर 0 ओम रखना पॉसिबल नही है।
• पावर प्लांट की अर्थिंग का रेजिस्टेंस 0.5 ohm या इससे कम रखा जाता है।
 सबस्टेशन में अर्थिंग के रेजिस्टेंस को 2 ohm से कम रखा जाता है।
• L.T Pole (1000 वोल्टेज से कम के पोल) पर 5 ओम से कम earthing resistance को रखते है।
 1000 volts के ऊपर के इलेक्ट्रिकल पोल (H.T Pole) पर 10 ohm से कम अर्थिंग रेजिस्टेंस को रखा जाता है।
 घर के अर्थिंग का रेजिस्टेंस 8 ohm से कम अच्छा माना जाता है।

 How reduce Earthing resistance 

हम अर्थिंग के रेजिस्टेंस को कम करने के लिए कुछ तरीके अपनाते है।
1. Maintain Moisture of earth- अर्थ के रेजिस्टेंस को बराबर रखने के लिए हम पानी का उपयोग करते है ओर समय समय पर अर्थिंग पॉइंट में पानी भी डालते है।
2. Increase Contact Area of Electrode- हम अर्थिंग में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रोड की मोटाई को बढ़ाकर भी अर्थिंग के रेजिस्टेंस को मेन्टेन रखते है।
3. Use of Salt and Coal in Earthing- जिस जगह हमने अर्थिंग के लिए इलेक्ट्रोड को जमीन में डाल रखा है, वहाँ पर नमक और कोयला को डालने से भी जमीन का रेजिस्टेंस काफी समय तक मेन्टेन रहता है।
4Increase Depth of Electrode- अगर हम अर्थिंग के समय इलेक्ट्रोड को ज्यादा गहराई तक डालते है। इस तरह भी earth resistance को कम किया जाता है।
5. Use Extra Earthing- अगर यह चारो तरीको को करने के बाद भी अर्थिंग रेजिस्टेंस कम नही होता है, तब हम दो या उससे अधिक इलेक्ट्रोड को जमीन में डालकर अर्थिंग करते है।

Comments

Popular posts from this blog

नेपालमा जातजाति

नेपालमा जातजाती नेपाली बृहत शब्दकोषका अनुसार वंशपरम्परा, धर्म, गुण, आकृति, वासस्थान आदिका आधारमा विभाजित मनुष्यको वर्गलाई जात भनिन्छ भने शारीरिक बनावट आकार, प्रकार गुण, स्वभाव आदिका आधारमा छुट्टीने वा चिनिने जातीय विभाग, समूह वा वर्गलाई जाति भनिन्छ । यस्ता जात जातिले आफ्नै विशेष प्रकारका धर्म, नियम, संस्कारको पालना गरेका हुन्छन् । सामान्यतया यस्ता जातजातिको छुट्टै भाषा, भेषभुषा हुन्छ । वैवाहिक सम्बन्ध एउटै जातजाति भित्र हुने गर्दछ । नेपालमा विभिन्न प्रकारका जातजातिहरूको बसोवास भएको छ । त्यसैले नेपाली समाजलाई वहुल समाजको रूपमा चिनिन्छ । नेपालमा भएका जातजातिहरूलाई ब्राह्मण, क्षेत्री, वैश्य र सुद्र गरी ४ भागमा वर्गीकरण गरेको छ  ।    आदिवासी/जनजाति  आदिबासी जनजाति उत्थान राष्ट्रिय प्रतिष्ठान ऐन, २०५८ अनुसार “आदिबासी जनजाति भन्नाले आफ्नो मातृभाषा र परम्परागत रीतिरिवाज, छुट्टै सांस्कृतिक पहिचान, सामाजिक संरचना र लिखित वा अलिखित इतिहास भएको अनुसूची बमोजिमको जाति वा समुदाय सम्झनु पर्दछ  ।” जनजातिका विशेषताहरूलाई बुँदागत रूपमा भन्दाः  • जसको छुट्टै आफ्नै सामूहिक सांस्कृतिक पहिचान छ  

महानगरपालिका ,उप-महानगरपालिका र नगरपालिका गठन हुन चाहिने आधारहरु :-

महानगरपालिका ,उप-महानगरपालिका र नगरपालिका गठन हुन चाहिने आधारहरु :- ===========¥¥============ 1.महानगरपालिका गठनका आधारः- + कम्तीमा 3 लाख जनसंख्या + कम्तीमा वार्षिक रु 40 करोड आम्दानी + विद्युत्,खानेपा नी, सञ्चारको उपयुक्त सुविधा + नगरको प्रमुख सडकका साथै अन्या शाखा सडकहरु समेत पक्की भएको हुनु पर्ने + स्वास्थ्य सेवा सम्बन्धी विशिष्ठ प्रकृतिको सेवाको उपलब्धता + अन्तराष्ट्रिय खेलकुद कार्यक्रम आयोजनाका लागि आवश्यक पूर्वाधारको उपलब्धता + उच्च शिक्षाका लागि विभिन्न विषयहरुमा पर्याप्त अवसरको उपलब्धता र कम्तीमा एउटा विश्वविद्यालयको गठन + उच्च थप पर्याप्त शहरी सुविधाको उपलब्धता 2. उप-महानगरपालिका गठनका आधारः- + कम्तीमा 1 लाख जनसंख्या +कम्तीमा रु 10 करोड रुपैयाँ वार्षिका आम्दानी + नगरका प्रमुख सडकहरु पक्की भैसकेको हुनुपर्ने + विद्युत्, खानेपानी र सञ्चारको उपयुक्त सुविधा + उच्च गुणस्तरीय शिक्षा तथा सेवाको सुविधाको उपलब्धता + राष्ट्रिय तथा अन्तराष्ट्रिय स्तरको खेलकुद कार्यक्रमको लागि सामान्य व्यवस्था + सार्वजानिक उद्यानहरु र नगर सभागृहको व्यवस्था + अन्य अत्यावश्यक

नेपालका कलाकृतिहरु

नेपालका कलाकृतिहरू   नेपाली कलालाई विशेषतः चार भागमा वर्गीकरण गरिएको पाइन्छ : वास्तुकला, चित्रकला, मूर्तिकला र काष्ठकला  ।   (क) वास्तुकला • वासस्थान सम्बन्धी कलालाई वास्तुकला भनिन्छ । प्यागोडा शैली (छाने शैली), शिखर शैली, चैत्य, मुगल, गुम्वज शैली आदि यसका प्रचलित नमुना हुन्  ।  • वास्तुशैली एवम् कलाको दृष्टिबाट नपोलका मन्दिरहरूलाइ निम्न तीन पक्रारमा विभाजन गरिएको पाइन्छ : → प्यागोडा शैली (छाने शैली)  → शिखर शैली  → मिश्रीत शैली    प्यागोडा शैली (छाने शैली)  मन्दिरको बीचको भागखोक्रो छाडी तहतह परेको छानाहरू बनाइ निर्माण गरिएका मन्दिरहरूलाई प्यागोडा शैली (छाने शैली) भनिन्छ । यस्ता मन्दिर प्राङ्गणमा कलात्मक वस्तुहरू हुन्छन् भने टुँडाल र तोरणको प्रयोग गरिएको हुन्छ । पशुपतिनाथ मन्दिर, चाँगुनारायण, न्यातपोल, भक्तपुर आदि प्यागोडा शैलीका मन्दिरहरू हुन्  ।    शिखर शैली सुलुत्त परेर माथि चुलिँदै गएका झलक्क हेर्दा शिखरजस्तो देखिने छाना नबनाईकन मन्दिर निर्माण गर्ने कार्यलाई वास्तुकलामा शिखर शैली भन्ने गरिन्छ । यस्ता मन्दिरहरूको शिखर उँभोतिर सानो हुँदै गएको हुन्छ भने